फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बारावफात पर जगह-जगह निकाले गये जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर व ग्रामीण इलाकों में बारावफात अकीदत के साथ मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

इलियट घाट स्थित मदरसा अरबिया से बृहस्पतिवार को परचम कुसाई के बाद निकला जुलूस घंटाघर, वासलीगंज, यासीन खान की गली, संकट मोचन, तारकपुर, रमई पट्टी, कुरैश नगर होते हुए रामबाग पहुंचा। जगह-जगह स्टाल लगाकर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। जुलूस में चल रहे लोगों को माला पहनाया गया।
इसी तरह ईद मिलादुन्नबी कमेटी की ओर से निकाला गया जुलूस इमामबाड़ा स्थित ईदगाह से शुरू होकर बल्ली का अड्डा, टेढ़ी नीम, बसनहीं बाजार, पेहटी का चौराहा, गुड़हट्टी, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, चेतगंज होते हुए पुन: पुन इमामबाड़ा पहुंचकर सलातो सलाम दुआ के साथ समाप्त हुआ। इस दौरान सोनावर खान, मौलाना निशार अहमद, नायब सदर शुकुरुल्ला, हाजी महबूब आलम, अब्दुल हमीद, वाहिद खां, मुख्तार अहमद आदि मौजूद रहे। शहर काजी व मदरसा अरबिया के प्रधानाचार्य मौलाना नजम अली खान ने कहा 15 अगस्त भारत की आजादी का दिन है और बारह रबी उल अव्वल इंसानियत की आजादी का पर्व है। कछवां
विज्ञापन

नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बारावफात अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने मोहम्मद साहब की पैदाइश के मुबारक मौके पर अपने-अपने घरों पर झंडा के साथ रंग बिरंगी झालरों से सजाया। झंडा जुलूस भी निकाला गया। जुलूस छोटी मस्जिद मदरसा हिदायतुल्लाह इस्लाम से शुरू हुआ। बजहा स्थित मदरसा रजा ए मुस्तफा पहुंच कर दोनों मस्जिदों के पेश इमाम आपस में गले मिलकर अपने-अपने जुलूस का नेतृत्व करते हुए मुआ चौराहे पहुंचे। जुलूस नगर के वार्ड शंकरपुर, मंगरवारी, थाना, दर्जियान, परेड, तेगबहादुर व केवटान वार्ड का भ्रमण करते हुए पुन: अपने-अपने मदरसों पर पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में शामिल ऊंट, घोड़े, हाथी आदि आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान मौलाना अनवारुल हक, जावेद आलम, रहीश हाशमी, मकबूल राइन, निजाम राईन, सभासद प्रतिनिधि अख्तर हाशमी, राजन शेख, सरताज, बाबू राइन, बदरुद्दीन हाशमी, निजाम हाशमी, अरशद जमाल आदि मौजूद रहे।
अहरौरा नगर व ग्रामीण अंचलों में भी बारावफात अकीदत से मनाया गया। हर मोहल्ले में स्थानीय कमेटियों द्वारा इलाके को लाइट, झालर व बत्ती से सजाया गया। नगर के बुढ़ादेई मोहल्ले से उम्मते मोहम्मदी जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला। जुलूस की रहनुमाई मौलाना अंसार उल हक ने किया। जुलूस नगर के मुख्य चौराहों से होते हुए टिकरा खरंजा पहुंचा। जहां इत्तेहादुल मुस्लेमीन कमेटी के सदर साकिर खान ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। जुलूस में सदर शाकिर खान, साबिर खान, अख्तर अंसारी, असलम खान, चांद बाबू खान, मोहम्मद शहजादे, शहजादे कुरैशी, हनीफ अंसारी, सलीम अंसारी, मोबीन अहमद लाले, इरशाद आलम भूमई, इस्तेहाक अहमद छुन्ना, मो. असलम अंसारी आदि शामिल थे। हलिया
क्षेत्र के हलिया कस्बा, धमौली, परसिया, मनिगढ़ा, खम्हरिया, सोनगढ़ा आदि गांवों में भी जुलूस निकाला गया। छानबे क्षेत्र के विजयपुर, बिहसडाकला, नरोइया, हरगढ़, भांवा, जरैला, पकरी, कुशहा, आदि में भी ऊंट, घोडा़, बग्घी के साथ जुलूस निकाला गया। चुनार क्षेत्र के
विज्ञापन

दरगाह शरीफ, चिकाने मस्जिद व गोलाबाजार मुहल्ले से भी जुलूस निकाला गया। जुलूस में नगर पालिका अध्यक्ष मंसूर अहमद सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहे। जूलूस दरगाह शरीफ, सराय टेकौर, भरपुर लाइन, कोतवाली मार्ग, सर्राफा बाजार, चौक बाजार, गोला बाजार से होते हुए पुनः अपने अपने स्थान वापस पहुंचकर समाप्त हुआ। अदलहाट क्षेत्र के बिसौरा खुर्द व पथरौरा से वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित पथरौरा मिल चौराहे तक जुलूस निकाला गया। इसी तरह कमालपुर शाहपुर, निजामुद्दीनपुर, छोटा मिर्ज़ापुर में भी जुलूस निकाला गया।
ड्रमंडगंज

क्षेत्र के बबुरा कला, महेशपुर तथा ड्रमंडगंज बाजार में बारावफात अकीदत से मनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें