फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने मंगलवार को नगर में जुलूस निकाला। पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर से शुरू हुआ मोटर साइकिल जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने जगह-जगह रुककर पुरानी पेंशन बहाली की मांग का नारा बुलंद किया। वक्ताओं ने कहा कि जहां नेताओं को पेंशन और तमाम तरह की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, वहीं कर्मचारियों के बुढ़ापे का हक छीना जा रहा है। कर्मचारियों ने संकल्प दोहराते हुए कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल होने तक कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान चंद्रशेखर मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, विनोद तिवारी, पवन तिवारी, राकेश तिवारी, चंद्रशेखर मिश्र, अनूप दुबे, अमर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें