फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी पर निकले जुलूसे मुहम्मदी

विज्ञापन
शक्ति रोड से गुजरता बारावफात के जुलूस में शामिल मुस्लिम समुदायक भीड़। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में पैगंबरे इस्लाम की यौमे पैदाइश का जश्न धूम से मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह से जुलूसे मुहम्मदी निकाले गए। इलाके ‘सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजते रहे। इमामबाड़े पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जबकि घरों में सुबह ही कुरारख्वानी और फातिहा का एहतमाम किया गया। लोगों ने एक दूसरे का जश्ने ईद मिलादुन्नी की मुबारकबाद दी। नगर में मरकजी जश्न व जुलूस ईद मिलादुन्नबी कमेटी के तत्वावधान में जुलूसे मुहम्मदी निकाला गया। जुलूस बल्ली का अड्डा होते हुए, नारघाट, टेढ़ीनीम, त्रिमुहानी, बसनहीं बाजार, घं्टाघर, पक्की सराय, पेहटी का चौराहा, तुलसी चौक, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, चेतगंज होता हुआ इमामबाड़ा पर सलातों सलाम के बाद समाप्त हुआ। इस दौरान हुई तकरीर में उलेमा ने मुसलमानों को नबी की सुन्नत पर अमल करने की नसीहत की। इस दौरान सोनावर खां, महबूब आलम, शुकरूल्ला, अब्दुल हमीद, मुख्तार अहमद, हाशिम अंसारी आदि थे। शेरे मैसूर कमेटी की ओर से रमईमपट्टी में जुलूसे मोहम्मदी का इस्तकबाल किया गया। मौलाना नजम, मौलाना नवशाद के अलावा हाजी बौवन, हाजी शहामद खां, राशिद इकबाल, शरफराज हाशमी, इम्तियाज मंसूरी, मुंताज मंसूरी, आशिक मंसूरी, मासूम मंसूरी आदि मौजूद रहे। अहरौरा : जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। पूर्वाह्न नगर के बुढ़ादेई मोहल्ले से उम्मते मोहम्मदी जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। जिसमें ऊंट समेत घोड़े व मोटरसाइकिल तथा पैदल मुस्लिम बंधुओं ने अपने हाथों में झंडा लेकर सरकार की आमद मरहबा का नारा बुलंद करते हुए शिरकत की। जुलूस की रहनुमाई मौलाना अंसार उल हक ने किया। नातिया कलाम पेश करते रहे। जुलूस बूढ़ादेई में पहुंचने के बाद फातिहा खानी दुआ के बाद समाप्त हुआ। जुलूस में शिरकत करने वालों में प्रमुख रूप से सदर शाकिर खान, साबिर खान, अख्तर अंसारी, असलम खान, चांद बाबू खान, मोहम्मद शहजादे , शहजादे कुरैशी, हनीफ अंसारी, सलीम अंसारी, मोबीन अहमद लाले, इरशाद आलम भूमई, इस्तेहाक अहमद छुन्ना, मो. असलम अंसारी शामिल रहे। जिगना : विकास खंड छानबे में तिरंगा के विजयपुर बिहसडाकला, भांवा, जरैला, नरोइया सहित कई स्थानों पर हर्षोल्लास के साथ झांकियां व जुलूस निकाली गई। विजयपुर में रजामस्जिद खुद्दामिया से तकिया तक जुलूस गया। जिसमे प्रमुख रूप से शोएब अहमद, मुफ्ती नूर आलम, मुफ्ती उब्बैदुल खां, गुलाम रसूल, कमरुद्दीन, मो आजाद, सैयद अहमद, हसनैन मियां कादरी शामिल रहे। लालगंज : इलाके में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया। क्षेत्र के बामी, इस्लामपुर, रामपुर वासित अली व वनकट,लालगंज आदि जगहों पर मस्जिदों की विशेष साफ- सफाई के साथ साज- सज्जा की गई, पूरे दिन रौनक रही। हलिया : विकास खंड के कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों बबुरा कला, रतेह चौराहा, महुगढ, सिकटा, सोनगढा, राजपुर, पिपरा आदि स्थानो पर जुलूस निकाला गया। हाफिज जाकिर, इमामुद्दीन , हाफिज जाकिर, रसीद खान, बाबा खान ,वाहीद पठान, बबलू खान, मुराद खान, साबित अली, हमीद, आदि सहित सैकड़ों लोग जुलूस में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें