फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में प्रियांशु, नृत्य में हिना अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के अमोई उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी प्रकार के दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेेता इस प्रकार रहे। स्पर्श ज्ञान में गुड़िया पाल, अमरजीत यादव, पूजा। गायन प्रतियोगिता में अमरजीत यादव, गुड़िया, लक्ष्मी। चित्रकला में लक्ष्मी कन्नौजिया, अंशिका, झुनझुन। सुलेख प्रतियोगिता में अंशिका, दिवाकर, झुनझुन। कुर्सी दौड़ में पवन कुमार, ममता, मो. हाफिज। दौड़ में प्रियांशु, अंशु, पवन। नृत्य में हिना, ज्योति, प्रियांशु पटेल विजेता रहे। इस खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गौतम प्रसाद ने किया। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। डीसी समेकित शिक्षा केशराज सिंह ने कहा कि अक्षमता एक होती है लेकिन क्षमताएं अनेक होती है। संचालन कुुलदीप शुक्ल, विनोद यादव, सत्यंवदा सिंह ने किया। इस अवसर पर अनिल सिंह, संजय सिंह, इंद्रदत्त सिंह, मिथिलेश तिवारी, जयप्रकाश व लालवचन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें