फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना कक्ष में प्रधान प्रत्याशियों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। जमालपुर ब्लाक के लालता सिंह डिग्री कालेज में वोटो की गिनती के दौरान दो प्रत्याशियों व उनके समर्थकों चुनाव अधिकारी के सामने ही मारपीट करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों से दो प्रधान प्रत्याशी सहित चार लोगों को संबंधित धाराओं मुकदम दर्ज कर जेल भेज दिया। मतगणना केंद्र के कक्ष संख्या छह में न्याय पंचायत जयपट्टी के मदनपुरा ग्राम पंचायत का मतगणना कार्य चल रहा था कि इसी बीच एक पक्ष के प्रधान प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह पुत्र दशरथ सिंह व ब्रह्माजीत सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह व दूसरे पक्ष के प्रधान प्रत्याशी रमेश पटेल पुत्र रामलाल व दशरथ सिंह पुत्र कल्लू सिंह मे आपस में गिनती को लेकर कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों मे मतगणना कक्ष में ही मारपीट व हंगामा होने लगा। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने चारो को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें