फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गंगा किनारे तेंदुए की मौजूदगी की हुई पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवा। क्षेत्र में तेंदुआ दिखने के बाद वन विभाग की टीम बृहस्पतिवार और शुक्रवार की शाम को जांच करने पहुंची। खेतों और गंगा की रेत में मिले जानवरों के पंजों के निशान की तस्वीर लेने के साथ जांच की गई। इस दौरान कुछ निशान तेंदुआ के पंजों के बताए गए। पूरी तरह पक्का करने के लिए सारे साक्ष्य जांच के लिए मुख्यालय भेज दिए गए। रात में भी विभाग की टीम इलाके में कैंप कर रही है। गाड़ौली धाम के पास योगेश्वरानंद आश्रम के पीछे गंगा के किनारे राजा निषाद के टमाटर के खेत में गुरुवार को तेंदुआ दिखा था, जिसका फोटो किसानों ने किसी तरह खींच लिया था। तेंदुआ होने की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी सत्य प्रकाश वर्मा और वन दरोगा मनोज वर्मा अपनी टीम के साथ गणौली धाम और गंगा के किनारे जानवरों के पद चिह्नों की जांच की। योगेश्वरानंद आश्रम के पीछे मिले पद चिह्नों से यहां तेंदुआ होने की पुष्टि टीम ने की। एक घंटे बाद वन विभाग की टीम जब ऊपर आई तो कमहरिया गांव के दीपक सिंह ने क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश वर्मा से शिकायत की कि उनकी डेढ़ वर्ष की बछिया को भोर में जंगली जानवर ने काट खाया। बछिया के चिल्लाने पर हम डंडा लेकर निकले, तो वह बछिया को उठा ले गया। सुबह खेत में लोग काम करने गए तो लोगों ने बताया कि तेंदुआ बछिया को आधा से ज्यादा खा चुका था। उस स्थान पर भी विभाग की टीम गई तो वहां भी तेंदुआ के पैरों के निशान मिले। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से शाम के बाद घरों में रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें