मिर्जापुर। आश्रम पद्धति जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय परसिया को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया गया है। प्रदेश में चार ऐसे विद्यालयों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया गया है। इसमें से एक मिर्जापुर का परसिया भी है। इस सेंटर में 40 बच्चों को जेईई व नीट की परीक्षा के लिए तैयार किया जाएगा। इसमें 20 बच्चे जेईई के तथा 20 बच्चे नीट के लिए चयनित हुए हैं। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत इन बच्चों का चयन किया गया है। यहां मिर्जापुर, जौनपुर, सोनभद्र व अन्य कई जिलों के विद्यार्थी चयनित होकर आए हैं। प्रधानाचार्य प्रमोद दूबे ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।