कछवां। पहाड़ी ब्लॉक के जौसरा गांव में बुधवार को श्रीराम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन फाइनल मैच प्रयागराज और ठठरा वाराणसी की टीम के बीच हुआ। इसमें प्रयागराज की टीम विजेता रही।
पहले सेट में ठठरा वाराणसी ने 26-25 से जीत हासिल की। दूसरे सेट में प्रयागराज ने 21-20 से जीत हासिल की। तीसरे और अंतिम सेट में प्रयागराज प्रयागराज ने आठ अंकों के अंतर से 22 अंक प्राप्त कर कप अपने नाम कर लिया। मिर्जापुर-सोनभद्र के एमएलसी श्याम नारायण उर्फ विनीत सिंह ने विजेता टीम को शील्ड और नकद पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान देव प्रकाश सिंह, कमला शंकर सिंह, जयशंकर सिंह, अमरेश पांडेय, प्रधान रमेश कुमार, चंद्रभूषण पांडेय, कृपा जायसवाल, सीएन यादव, उजाला सिंह आदि मौजूद रहे।