मिर्जापुर। गाड़ी संख्या 04142/04141 प्रयागराज-खड़गपुर-प्रयागराज का ठहराव मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर शुरू होगा। इससे लोगों को खास श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 04142/04141 प्रयागराज-खड़गपुर -प्रयागराज सप्ताह में दो बार चलेगी। प्रयागराज प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। मिर्जापुर में शाम को पांच बजकर 20 मिनट पर रुकेगी। खड़गपुर से गाड़ी संख्या 04141 प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी। मिर्जापुर स्टेशन पर शाम को सात बजकर 30 मिनट पर दो मिनट के लिए रुकेगी। 15 से 29 अप्रैल तक इनका संचालन होगा।