फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रत्युष बने ऊमर-ओमर वैश्य परिषद के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। गजिया टोला स्थित श्री ठाकुर रामकुमार मंदिर में रविवार को ऊमर-ओमर वैश्य परिषद एवं संगठन की महिला मंडल का चुनाव हुआ। इसमें प्रत्युष को ऊमर-ओमर वैश्य परिषद के अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। मधु गुप्ता को महिला मंडल का अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी विनोद ऊमर की देखरेख में 32 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। जिसमें परिषद के अध्यक्ष के रूप में प्रत्युष कुमार लोहिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आनंद जी गुप्ता, उपाध्यक्ष पद पर विष्णु प्रसाद गुप्ता और महामंत्री पर राधेश्याम गुप्ता का चुनाव किया गया। इसी तरह से कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता, संगठन मंत्री नितिन गुप्ता, संयुक्त मंत्री सुब्रतो गुप्ता, भरत ऊमर, कार्यक्रम एवं वस्तु व्यवस्थापक मंत्री विकास गुप्ता, प्रचार एवं प्रकाशन मंत्री और मीडिया प्रभारी द्वारिका नाथ गुप्ता, आय व्यय निरीक्षक लवकुश गुप्ता एवं राकेश गुप्ता बनाए गए। इसी तरह ऊमर वैश्य महिला मंडल के चुनाव में चुनाव अधिकारी सुमनलता गुप्ता की देखरेख में मधु गुप्ता को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर बबिता गुप्ता, डाली गुप्ता, महामंत्री पद पर नीलम गुप्ता चुनी गईं। कोषाध्यक्ष ज्योति गुप्ता, संयुक्त मंत्री ज्योति अजय गुप्ता, संगठन मंत्री सीमा गुप्ता, आय व्यय निरीक्षक मंजूलता गुप्ता एवं संरक्षक पद पर साधना गुप्ता का चुनाव किया गया। इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक बद्री विशाल एवं विनोद गुप्ता के अलावा विनय ऊमर, ज्ञान शंकर गुप्ता, पुष्पेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें