फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जमीन संबंधी विवाद में प्रधान के सहयोगी की राड से मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना/विंध्याचल। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन कूड़ा संग्रह केंद्र की रखवाली कर रहे ग्राम प्रधान के सहयोगी की शनिवार को रात में हुए विवाद में लोहे के राड से मारकर लहूलुहान कर दिया गया। घायल को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल परिसर स्थित ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर वाराणसी में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकोढ़ी के पास ग्राम सभा की जमीन पर कूड़ा संग्रह केंद्र का निर्माण हो रहा है। उसके पास में अमित सिंह का महुआ का पेड़ है। जिस जगह पर कूड़ा संग्रह केंद्र बन रहा है, अमित सिंह जमीन पर अपना कब्जा बताकर निर्माण कार्य का विरोध कर रहा था। ग्राम प्रधान सतीश चंद्र तिवारी उर्फ पंकज ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा चिह्नित जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उसकी देखभाल उनके सहयोगी जय नारायण सिंह (42) पुत्र मारकंडे सिंह करते थे। कार्य जल्द पूरा कराने के लिए पड़री थाना क्षेत्र के भरपुरा से मिस्त्री व मजदूर आए थे। शनिवार को रात लगभग साढ़े नौ बजे दो बाइक से पांच लोग पहुंचे और मिस्त्री और मजदूर को मारकर भगाने लगे। सभी भागकर पहाड़ पर चढ़ गए।
उधर, जयनारायण सिंह ने विरोध किया तो बाइक सवारों ने उन्हें लोहे की राड से मारकर लहूलुहान कर दिया। बाइक सवारों के जाने के बाद पहुंचे मजदूरों ने प्रधान को सूचना दी। इसके बाद घायल को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान जय नारायण की मौत गई। पुलिस अमित सिंह और चार अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। जय नारायण तीन भाइयों में छोटे थे। मुख्य आरोपी अमित सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य और हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन

सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा का कहना है कि अकोढ़ी गांव मेें कूड़ा संग्रह केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। गांव निवासी अमित सिंह जमीन को अपना बता रहा है। इसी विवाद में अमित सिंह ने लोहे के राड से अपने साथियों के साथ हमला कर जय नारायण को घायल किया। जय नारायण की उपचार के दौरान मौत हो गई। अमित सिंह व अन्य पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उधर, विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव को रविवार को सुबह पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। गांव में हर तरफ पुलिस के जवान ही दिखाई दे रहे हैं। जय नारायण की मौत से मां धनकेशरा देवी, पत्नी प्रियंका सिंह, बच्चों व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जय नारायण से दो पुत्र दो पुत्रियां हैं। सभी नाबालिग हैं। वे तीन भाइयों मे छोटे थे। अस्पताल के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि जिस समय दो बाइक से करीब पांच लोग पहुंचे और मारना पीटना शुरू किए तो अपनी छावनी में मौजूद मिस्त्री और मजदूर पहाड़ की ओर भाग गए। भागते समय कुछ मजदूरों को भी चोट लगी। हमलावरों के जाने के बाद मजदूर वापस आए।

सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा का कहना है कि अकोढ़ी गांव मेें कूड़ा संग्रह केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। गांव निवासी अमित सिंह जमीन को अपना बता रहा है। इसी विवाद में अमित सिंह ने लोहे के राड से अपने साथियों के साथ हमला कर जय नारायण को घायल किया। जय नारायण की उपचार के दौरान मौत हो गई। अमित सिंह व अन्य पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें