फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रधान ने दी थी चोरी की तहरीर, पुत्र निकला आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के तेलियानी पंचायत भवन में हुई चोरी मामले में ग्राम प्रधान का पुत्र ही चोरी के आरोप में पकड़ा गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बुधवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि
थाना क्षेत्र के तेलियानी गांव निवासी ग्राम प्रधान मंजू देवी ने 19 जून को पंचायत भवन से सामान चोरी हो जाने के संबंध में तहरीर दी थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी थी। छानबीन में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लग गया। जिसमें प्रधान का पुत्र ही चोरी का सामान ले जाते दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोरी करने के आरोप में प्रधान पुत्र शिवम पांडेय निवासी तेलियानी थाना विंध्याचल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास चोरी के सामान बरामद हुए। चोरी के सामान दो प्लास्टिक की बोरियों में रखे हुए थे। इनमें एक मानीटर, एक सीपीयू, एक की बोर्ड, एक माउस, तीन पावर केबल, एक इनवर्टर व बैट्री शामिल है। आरोपी ने बताया कि कि उसने अपने मौसेरे भाई के साथ मिलकर पंचायत भवन में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वह इनवर्टर, बैट्री, व कंप्यूटर आदि उपकरणों को बेचने की फिराक में था कि पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें