फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 15 को पावर लिफ्टिंग व 16 को कुश्ती और नेटबॉल की होगी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। खेल निदेशालय की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय जिलास्तरीय जूनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन होना है।
विज्ञापन

क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि जूनियर बालक वर्ग पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 15 अक्तूबर को सुबह नौ बजे से होगी।
53, 59, 66, 74, 83, 93, 105, 120 किलो में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जूनियर बालक वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता 16 अक्तूबर को सुबह नौ बजे से होगी।
इसमें 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97, 125 किलो में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। नेटबॉल 16 अक्तूबर को सुबह नौ बजे से होगी।
तीनों प्रतियोगिता भिस्कुरी स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता में इच्छुक खिलाड़ी आयु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं।
प्रथम पुरस्कार 700 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 600 और तृतीय पुरस्कर 500 रुपये मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें