मिर्जापुर। जिले में 28 जून से जर्जर तारों को बदलने का अभियान शुरू हो रहा है। इससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विजयपुर उपकेंद्र के विरोही फीडर के जर्जर तार 28 जून से 15 जुलाई तक बदले जाएंगे। इसके लिए क्षेत्र के गैपुरा, देवरी, विरोही, खम्हरिया दमुआन, सरोई व महोखर में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिगना उपकेंद्र के नारायणघाट फीडर के एग्रीकल्चर फीडर की विद्युत आपूर्ति 28 जून से 15 जुलाई तक सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। पथरहिया उपकेंद्र के अमोई फीडर के बिकना, भोड़सर व अमोई में 28 जून से 15 जुलाई तक सुबह नौ से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी तरह से लालडिग्गी उपकेंद्र के त्रिमोहानी फीडर के त्रिमोहानी, पक्का घाट, संकटाघाट, गऊघाट, पुरानी बजाजी, तिवरानी टोला व सत्ती रोड के साथ ही बूढ़ेनाथ मोहल्ले में भोर में तीन से सुबह नौ बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।