राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के रामपुर 38 गांव निवासी डाककर्मी की रविवार की सुबह सोनभद्र के केवली गांव में सड़क हादसे में मौत हो गई। गांव निवासी संजीव कुमार (45) डाक विभाग में कर्मचारी था। शनिवार की शाम अपनी ससुराल सोनभद्र जिला के घोरावल गांव गया था। रविवार की सुबह घर लौटते समय केवली गांव के पास सड़क पर अचानक छुट्टा पशु आ जाने से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। संजीव को राजगढ़ लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।