मड़िहान। थाना क्षेत्र के पड़रिया कला गांव स्थित जलाशय में डूबने से युवक के मौत मामले में शनिवार को शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। पटेहरा कला महेंद्र अपने साथी के साथ गुरुवार की रात पड़रिया जलाशय में मछली मारने निकला था। ठेकेदार के आने पर उसका साथी भाग गया। महेंद्र पानी में डूब गया था। शुक्रवार को उसकी खोजबीन की गई, पर वह नहीं मिला। परिजनों ने ठकेदारों पर हत्या कर शव को फेंके जाने का आरोप लगाया। शनिवार को खोजबीन के बाद शव बरामद हुआ। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने की मौत की पुष्टि हुई है। निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से से मौत की पुष्टि हुई है।