राजकीय पॉलिटेक्निक में वार्षिक परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी।
- फोटो : MIRZAPUR
नगर के बथुआ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में मंगलवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई।
पहले दिन पहली पाली में प्रथम वर्ष की अनुप्रयुक्त गणित की परीक्षाएं थी। इसमें पंजीकृत 622 परीक्षार्थियों में 592 उपस्थित रहे और 30 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में अंतिम वर्ष के परीक्षार्थियों की परीक्षा थी। पंजीकृत 529 में से 527 परीक्षा में शामिल हुए। मात्र दो अनुपस्थित रहे। यह जानकारी देते हुए संस्थान के प्रधानाचार्य राकेश वर्मा ने बताया कि मिर्जापुर में तीन संस्थानों का परीक्षा केंद्र है। इसमें राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान मिर्जापुर, राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान राजगढ़ तथा विंध्य पॉलिटेक्निक शामिल है। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से चल रही हैं। जिला प्रशासन की ओर से तैनात मजिस्ट्रेट दोनों पारियों में उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति में परीक्षाएं सुचिता पूर्ण ढंग से संचालित हुई।