फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मंडल के सभी तीन जिलों में खुलेंगे पाॅली क्लीनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पाॅली क्लीनिक खोलने की तैयारी की जा रही है। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। इससे मरीजों को जिला अस्पताल अथवा अन्य अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी कम होगी। पाॅली क्लीनिक मिर्जापुर मंडल के सभी तीन जिलों में बनाए जाएंगे। इसके लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रोजेक्ट मैनेजर अजय सिंह ने बताया कि सरकार चाहती है कि मरीजों को उनके घर के पास बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सकों के जरिए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। इलाज कराने के लिए उन्हें दूर न जाना पड़े। जिला अस्पताल अथवा अन्य अस्पतालों पर मरीजों का दबाव कम रहे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पूर्वांचल के नौ जिलों में पाॅली क्लीनिक खोले जा रहे हैं। नौ पाॅली क्लीनिक के लिए 15वें वित्त आयोग से पांच करोड़ 13 लाख 10 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके तहत मिर्जापुर मंडल के सभी तीन जिलों मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही में पॉली क्लीनिक खोले जाने की तैयारी है। पाॅली क्लीनिक में छह विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। पाॅली क्लीनिक में आठ तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां दो ओपीडी वार्ड बनाए जाएंगे। इसके अलावा स्टाफ नर्स एरिया, फिजियाेथेरेपिस्ट्र, काउंसिलर कक्ष, दो बेड के डे केयर कक्ष, वेटिंग एरिया और वाश रूम बनाए जाएंगे। सरकारी भवन न होने पर किराए पर निजी भवन लिए जाएंगे। इसके लिए 25 हजार रुपये प्रतिमाह किराया निर्धारित है। इसके लिए मिर्जापुर नगर के संगमोहाल स्थित पीएचसी परिसर को चुना गया है। जहां पॉली क्लीनिक खोले जाने की तैयारी है।
एसीएमओ डाॅ. मुकेश कुमार ने बताया कि पाॅली क्लीनिक में विशेषज्ञ चिकित्सकों और प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती होगी। इसमें मेडिसिन, स्त्री, नेत्र, चर्म व बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में एक-एक चिकित्सक की तैनाती की जाएगी। मनोचिकित्सक की भी तैनाती की जाएगी। इसके अलावा दो स्टाफ नर्स, एक फिजियोथेरेपिस्ट, एक इंटीग्रेटेड काउंसिलर, एक गार्ड, एक सफाईकर्मी की तैनाती की जाएगी। विशेषज्ञ चिकित्सक न होने पर टेलीमेडिसिन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। सीएमओ डॉ.सीएल वर्मा कहना है कि नगरीय क्षेत्र में पाॅली क्लीनिक खोले जाने की तैयारी की जा रही है। यहां विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती होगी। इसके लिए संगमोहाल पीएचसी को चिह्नित किया गया है। पाॅली क्लीनिक खुलने से मरीजाें को लाभ मिलेगा। अन्य चिकित्सालयों में मरीजों की भीड़ कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें