मिर्जापुर। पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र पीयूष श्रीवास्तव द्वारा पुलिस कर्मचारियों द्वारा अनाधिकृत रूप से कब्जे में लिए गए आवासों को खाली कराने के आदेश दिया है। खाली न करने के दशा में कठोर कार्रवाई की जाएगी। केएस मूर्ति अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा ने आईजी के पास प्रत्यावेदन प्रस्तुत किया। बताया कि सोनभद्र के थाना बीजपुर सोनभद्र में तैनात पुलिस स्टाफ को एनटीपीसी आवासीय परिसर रिहंद में आवास आवंटित किया गया था। स्थानांतरण पर प्रस्थान कर गए पुलिसकर्मियों द्वारा रिहंद परिसर के आवासों को खाली नहीं किया गया और ना ही लंबे समय से किराया भुगतान किया गया। अनाधिकृत रूप से आवास अपने कब्जे में रखने पर दंडात्मक किराए की दर से आवास आवंटन नियम के अनुसार वसूली करने का प्रावधान है। आईजी ने तत्काल ऐसे पुलिसकर्मियों को चिन्हित करते हुए आवास खाली कराने व दंडात्मक किराया वसूलने व आवास खाली न करने की दशा में कठोर कार्रवाई करने का आदेश दिया।