फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में पुलिसकर्मियों ने नशा मुक्ति का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अन्तरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने पुलिस कार्यालय में पुलिसकर्मियों को नशा मुक्ति का संकल्प पत्र पढ़ाया। सभी ने किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन न करने की शपथ ली। वहीं लोगों को नशे से बचाकर स्वस्थ समाज की रचना करने का संकल्प लिया। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने कहा कि कि मादक पदार्थों व उसके अवैध परिवहन एवं व्यापार विरोधी अन्तरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस मनाया जाता है। नशा समाज में व्यमनस्यता पैदा करता है। इसलिए सभी को नशे से दूर रहना चाहिए। पुलिस नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर सीओ सदर संजय सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें