फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में शव होने की सूचना पर हलाकान रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया थाना क्षेत्र के भटवारी गांव में सिंचाई के लिए बने कुएं में शव दिखने पर की सूचना पर पुलिस हलाकान रही। छानबीन के दौरान पुलिस को कुएं के जगत पर एक युवक का आधार कार्ड, बैंक पास बुक व एक महिला का बैंक कार्ड बरामद हुआ।
विज्ञापन

भटवारी गांव में सिवान में टाइड योजना के तहत सिंचाई के लिए बने कुएं के पास दोपहर में ग्रामीण गए तो उसकी जगत पर खून दिखाई दिया। कुएं के जगत पर एक थैली में कुछ सामान भी दिखाई दिया। उसमें थाना क्षेत्र के नदना गांव निवासी एक व्यक्ति का आधार कार्ड व बैंक पासबुक व एक महिला का बैंक कार्ड मिला। कुएं के तल में पानी कम होने की वजह से एक कपड़ा दिखाई दिया। ग्रामीणों को आशंका हुई कि कुएं में शव है। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 पीआरवी व थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। काफी देर तक जांच पड़ताल करने के साथ ही कुएं में कटिया डालकर खंगालने के बाद उसके अंदर एक व्यक्ति को उतारकर गहनता से छानबीन कराई गई, लेकिन कुएं में दिखाई दे रहे कपड़े के अलावा कुछ नहीं मिला। थानाध्यक्ष हलिया अनिल कुमार सिंह ने कहा कि कुएं के पास मिले पासबुक व आधार कार्ड के बारे में पता किया जा रहा है। किन परिस्थितियों में पासबुक और आधार कार्ड कुएं तक पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। कुछ लोगों ने बताया कि पास में ही स्थित खेत में धान की रोपाई श्रमिकों द्वारा की जा रही थी। उन्हीं का आधार कार्ड एवं पासबुक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें