फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हत्या के आरोप पर विवाहिता का शव चिता से उठा ले गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के मझवां गांव में रविवार को दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे पर लटकता शव मिलने के बाद ससुराल पक्ष के लोग रात में अंतिम संस्कार कर रहे थे। इस बीच मायके वालों की सूचना पर पहुंची कछवां पुलिस ने चिता से शव उठवाकर कब्जे में ले लिया। विवाहिता के चचेरे भाई ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मझवां गांव की नेहा सिंह (34) पत्नी राज उर्फ गोलू सिंह की रविवार को दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से शव लटकता मिला था। देवर योगेश ने नेहा के मायके वालों को सूचना दी। ससुराल वालों ने पुलिस को सूचना न देकर अंतिम संस्कार के लिए गंगा किनारे पहुंच गए। मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को मौत संदिग्ध होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने जलती चिता से शव उठवाकर कब्जे में ले लिया और बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन माह पहले नेहा ऑटो चालक के साथ गंगा नदी से जल लेने गई थी। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में ऑटो चालक की डूब कर मौत हो गई थी। नेहा की मां मीना देवी अपनी पुत्री के साथ ही उसके ससुराल मझवां ही रहती हैं। जब नेहा की मौत हुई तब भी मां मीना उसी घर में थीं, लेकिन कुछ बोलने से इंकार कर रही हैं। नेहा के चचेरे भाई सुजीत कुमार ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। मामला संदिग्ध है। उसकी हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर तहरीर दी जाएगी। सीओ सदर मंजरी राव ने बताया कि फोन पर सूचना मिली कि विवाहिता की हत्या की गई है। बरैनी गंगा घाट किनारे अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाया गया है। सूचना पर शव को चिता से उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें