फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो टाॅलरेंस नीति का पालन करें थानाध्यक्ष : आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह ने बृहस्पतिवार की रात पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधिकारियों और थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्षों से कहा कि जीरो टॉलरेंस की नीति का अनुपालन करें। त्योहार के दौरान सतर्कता बरतें। उन्होंने बीते दिनों जिगना में दो उप निरीक्षक पर कार्रवाई, चील्ह थानाध्यक्ष को रिश्वत लेते पकड़े जाने और कछवां में शिव बरात में विवाद पर नाराजगी जताई। कहा कि होलिका दहन वाले दिन सभी थाना प्रभारी क्षेत्र में भ्रमण करें। अराजक तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह, सीओ सदर अमर बहादुर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें