कूट रचना के द्वारा छल पूर्वक दूसरे की संपत्ति हड़पने के मामले में पुलिस ने रामपुर ढबही गांव निवासी राम जनम की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में कार्रवाई के दौरान रविवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को दी गई तहरीर में रामजनम ने आरोपी के खिलाफ छल पूर्वक दूसरे की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया था। जिस मामले में पुलिस जांच कर रही थी। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी महिला उर्मिला देवी पत्नी जय कुमार सिंह निवासी रानीपुर चुनार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में छल पुर्वक फर्जी तरीके से जमीन बैनामा कराने का मुकदमा पांच आरोपियों के विरुद्ध दर्ज किया गया था। जिसमें कैलाश बिंद निवासी रोहनिया वाराणसी व रामजी बिंद मेरड़िया थाना चुनार को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी महिला उर्मिला को रविवार को जेल भेज दिया गया दो अन्य आरोपी जावे व राजबली फरार चल रहे है। जिनकी तलाश जारी है। शीघ्र ही उनको भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।