फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में कूद रही महिला को पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। कोतवाली क्षेत्र के पक्का पुल से शनिवार की सुबह गंगा में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया। कांशीराम आवास निवासी महिला का पति से किसी बात को लेकर अनबन हो गया था। इसके बाद नाराज होकर वह घर से पक्का पुल पहुंच गई। अकेले महिला को पुल पर तेज कदम से जाते देख पुल तिराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों को आंशका हुई। तब वह महिला की ओर बढ़ने लगे। पुलिस को आते देख महिला और तेज चलने लगी। महिला गंगा में छलांग लगाने के लिए रेलिंग पर चढ़ने लगी। तब तक सिपाही राजू व सुरेश कुमार ने तत्परता बरतते हुए महिला को कूदने से पहले उसे पकड़ लिया। लोगों ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें