फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जुमे की नमाज व मुख्तार के निधन को लेकर अलर्ट रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुख्तार अंसारी के निधन व शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए जिले के सभी थानों की फोर्स अलर्ट पर रही। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन स्वयं फोर्स के साथ नगर का भ्रमण किए। सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात को उपचार के दौरान पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत होने के बाद जिले में अलर्ट जारी किया गया था। रात में पुलिस की टीमें भ्रमण करती रहीं। शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा होनी थी। इसे सकुशल संपन्न कराने और किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसे लिए पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया था कि वे अपने क्षेत्र में भ्रमण कर नजर बनाए रखें। शुक्रवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक, एएसपी सिटी नितेश सिंह, सीओ सिटी मनोज गुप्ता और पुलिस फोर्स के साथ शुक्रवार की नमाज के दृष्टिगत शांति व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों, चौराहों, मिश्रित आबादी क्षेत्र में भ्रमण किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें