फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जिले के 14 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस भर्ती परीक्षा-2023 शुक्रवार से शुरू हो रही है। परीक्षा 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 तथा दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक होगी। यह परीक्षा जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एडीएम शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों के प्रवेश का अनुमन्य समय पहली पाली में सुबह 8 बजे से 9ः30 बजे तक और द्वितीय पाली में दोपहर एक बजे से अपराह्न 2ः30 बजे तक रहेगा। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी को आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर फोटो मुद्रित नहीं है, वे प्रवेश पत्र के निर्धारित स्थान पर फोटो चस्पा कर राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित कराकर लाएंगे। साथ ही फोटो की एक अतिरिक्त प्रति जिसके पीछे नाम व अनुक्रमांक लिखा हो, वह भी लेकर आएंगे। उसे अभ्यर्थी कक्ष निरीक्षक को सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए निर्धारित तिथियों पर केंद्रों के आस-पास 200 मीटर की परिधि में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर रोक रहेगी। फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहेंगी। परीक्षा केंद्रों में पाठ्य सामग्री मुद्रित अथवा लिखित, कागज के टुकड़े, ज्यामितीय पेंसिल बाक्स, प्लास्टिक पाउच, किसी भी प्रकार का कैलकुलेटर, क्रेडिट/डेबिट काॅर्ड, स्केल, काॅपी, स्कैनर, मोबाइल फोन, कैमरा, घड़ी, इयर फोन, माइक्रो फोन, बटुआ, काला चश्मा, टोपी, सिगरेट, गुटखा आदि ले जाने पर प्रतिबंध है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र के अंदर पेन, प्रवेश पत्र व मूल पहचान पत्र के अलावा अन्य सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें