फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने महिला समेत दो को उठाया, जल्द खुलासे की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में रविवार की देर रात को घर में सो रहे युवक का गला रेत कर हत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक महिला समेत दो लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस जल्द हत्याकांड का खुलासा कर देगी। क्षेत्र के मझिगवां निवासी 30 वर्षीय रविंद्र माझी रविवार की रात को वह खाना खाकर अपने कमरे में सो रहा था। देर रात दो बजे छत के रास्ते आए बदमाशों ने उसके कमरे में जाकर धारदार हथियार से युवक का गला रेत दिया। गला रेते जाने पर रविंद्र चारपाई से नीचे जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। उसकी चीख सुनकर पास में सोई उसकी मां दुर्गावती की नींद खुल गई। परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए, पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने नामजद एक आरोपी और एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। अन्य आरोपितों की तलाश के लिए दबिश दी गई। पूछताछ के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि शुक्रवार को पुलिस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें