फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन की पुलिस ने व्यापारी को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना के नदिहार बाजार स्थित सब्जी मंडी से शुक्रवार को एक सब्जी व्यवसाई को गैर जनपदीय पुलिस शुक्रवार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। मिर्जापुर जनपद के चौसा निवासी युवक अक्षय सोनकर राजगढ़ क्षेत्र में स्थित सब्जी मंडी में व्यापारी हैं। बताया जाता है कि युवक जालौन जनपद के एक व्यापारी से लगभग एक वर्ष पूर्व लाखो रुपये के मटर लिया था। जालौन के व्यापारी ने जब मटर का भुगतान मांगा तो युवक हिलाहवाली करने लगा। महीनों बाद जालौन के व्यापारी को चेक दे दिया। जब व्यापारी ने चेक को बैंक में लगाया तो चेक बैंक द्वारा बाउंस कर दिया गया। इस पर व्यापारी ने जालौन पुलिस को लिखित सूचना दे दी। जालौन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को राजगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के नदिहार बाजार स्थित सब्जी मंडी में आ धमकी। क्षेत्रीय पुलिस की मदद से व्यापारी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। चौकी प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि बकाया भुगतान न करने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें