फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। जय दुर्गा इंटरमीडिएट कालेज में स्थानीय पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को आकस्मिक घटनाओं और खतरों से बचाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

छात्राओं को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष अतुल कुमार पटेल ने कहा कि घर से स्कूल जाने-आने वाले मार्ग में किसी अपरिचित अथवा संदिग्ध किस्म की महिला या पुरुष की बातों में न आएं। उन्होने लोगों से बच्चा चोरी की अफवाहों पर ध्यान न देंने की सलाह दी। कहा यदि ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हो तो स्वयं या साथी छात्र-छात्रा तत्काल इसकी सूचना पुलिस और अपने परिजनों को दे। थानाध्यक्ष ने कहा कि थाने में महिला पुलिस की भी तैनाती की गई है। किसी तरह की विषम परिस्थिति आने पर छात्राएं महिला हेल्पलाइन के साथ-साथ स्थानीय महिला पुलिस को भी मोबाइल पर सूचना दे सकती हैं। इस अवसर पर कालेज की प्रबंधक और शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें