इसके बाद उन्होंने डायल 112 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस नंबर पर कोई भी किसी भी समस्या के बारे में फोन कर सूचना दे सकता है। पुलिस उसकी मदद करेगी। लोकेशन को ट्रैक कर मदद मांगने वाले तक पहुंचेगी। साथ ही उन्होंने 181, 1090, 1930 डायल नंबरों की जानकारी भी दी। बताया कि प्रदेश सरकार ने छात्राओं, महिलाओं के लिए हर थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की है।
यहां महिला सिपाही ही समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण कराती हैं। वहां पर शिकायतकर्ता के बारे में गोपनीयता बरती जाती है। उन्होंने थाना प्रभारी के सीयूजी नंबर से लेकर पुलिस के अन्य बड़े अधिकारियों के नंबर और उनके कार्यालय पर जाकर जनसुनवाई के माध्यम से कार्रवाई करने संबंधी जानकारी दी।
सीओ सिटी प्रभात राय ने कहा कि छात्राओं को जरूरी नियमों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी रहनी चाहिए। जिससे की वे जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग कर सकें। इससे वे किसी भी अपराध का सामना कर अपराधी के खिलाफ कार्रवाई करवा सकती हैं। पुलिस की पाठशाला जागरूक करने के लिए उपयोगी कार्यक्रम है।
,