फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लूटकांड का खुलासा करने को सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव के सूअरहा जंगल में शुक्रवार को दोपहर में सराफा व्यापारी से हुई लूट की घटना के मामले में शनिवार को पुलिस ने जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों की तलाश में जुटी रही। संतनगर थाने की पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना भी किया। शनिवार को पुलिस ने पटेहरा तिराहे व कुछ अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पटेहरा कला के विधायक चौराहे से सराफा व्यापारी मनोज सोनी 30 हजार रुपये, दो ग्राम सोना व 200 ग्राम चांदी लेकर बाइक से मिर्जापुर जा रहे थे। पटेहरा कला डेयरी फार्म के आगे एक अनजान व्यक्ति ने मनोज की बाइक रोककर कोटवां मोड़ तक छोड़ने की बात कही। आगे जाकर सूअरहा जंगल के पास बाइक रोकवाकर तमंचा दिखाकर नकदी और आभूषण लूट लिया। इसके बाद एक सफेद अपाचे बाइक सवार हेलमेट पहने युवक को लेकर भाग गया। सराफा व्यवसायी ने इस घटना की तहरीर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस बीच शनिवार को पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही पूरे दिन पीड़ित को साथ लेकर जंगल में बदमाशों की तलाश करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें