फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के मलुआं गांव के सामने मड़िहान ब्रांच नहर के पास शुक्रवार की सुबह स्कूटी सवार इंजीनियर की बदमाशों ने दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। पर पुलिस दूसरे दन भी हत्या के कारणों और आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी। मड़िहान थाना क्षेत्र के मलुआं गांव के सामने मड़िहान ब्रांच नहर पर बनी सड़क किनारे शुक्रवार को बलिया निवासी शानिलेश को बदमाशों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दिया और स्कूटी वहीं खड़ी कर बदमाश फरार हो गये। हत्या के दूसरे दिन भी पुलिस हत्यारों को पकड़ने के लिए भागदौड़ करती रही। घटना स्थल पर भी दूसरे दिन पुलिस पूरे दिन अगल-बगल के जंगलों में छानबीन करती रही। रास्ते मे पड़ने वाले सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी खंगाला गया, पर पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिस मड़िहान बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में सीसीटीवी फुटेज खंगालने पहुंची तो वहां का सिस्टम खराब था। इंजीनियर पहले बैंक गया था। वहां से कहीं और जा रहा था। सीसी टीवी से पता चल सकता है कि बदमाशों ने उसकी रेकी तो नहीं की। इस संबंध में मड़िहान थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय बताया कि पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें