फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में पुलिस ने किया रूटमार्च

विज्ञापन
जिगना में सीआरपीएफ के साथ फ्लैग मार्च करते एसडी एम व क्षेत्राधिकारी लालगंज। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
जिगना। चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने फोर्स के साथ रूट मार्च किया। इस दौरान नागरिकों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की गई। मंगलवार को एसडीएम लालगंज विजय नारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह और थानाध्यक्ष जिगना विजय कुमार सरोज ने सीआरपीएफ व पुलिस के साथ जिगना, नरोइया, फुलवरिया, मनिकठा, नयेपुर, हरगढ़्, कोलेपुर ,श्रीनिवासधाम, रामपुर हंसवार, परमानपुर, नगरीनाथ, भौरुपुर, अजगना, गौरा, बदेवरा ,रघईपुर व बिहसड़ा आदि स्थानों पर रूट मार्च कर मतदाताओं को जागरुक किया। एसडीएम विजय नारायण सिंह ने कहा कि भयमुक्त होकर मतदाता अपने मर्जी से मतदान करें। किसी के दबाव में न आएं। इस दौरान सच्चितानंद राय, संतोष कुमार यादव, राम बचन यादव, खुर्शीद अहमद, छोटू राम, हरिगणेश चौरसिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें