फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हत्या और मौत को लेकर उलझी पुलिस, नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। सोनभद्र बॉर्डर पर हिनौता लतीफपुर गांव स्थित चेत सिंह किले के पास मिले युवक के शव की शिनाख्त काे लेकर अभी तक पेच फंसा हुआ है। हत्या और मौत के मामले को लेकर भी पुलिस उलझी हुई है। परिजनों ने शिनाख्त कर ली, परंतु पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद डीएनए जांच की तैयारी कर रही है। बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। शव की शिनाख्त करने वाले मधुसूदन के परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

चंदौली जिले के चकिया सिकंदरपुर क्षेत्र के बरोझी गांव निवासी मधुसूदन ट्रक पर खलासी का काम करते थे। वे बृहस्पतिवार को ट्रक चालक गोविंद से एक हजार रुपये लेकर किला के पास स्थित ढाबे पर उतर गए, तभी से लापता हैं। उसी की तलाश में निकले भाई मदन मोहन ने कपड़ा और हुलिया देखकर लापता भाई मधुसूदन का शव होने की बात पुलिस को बताई। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक भी टीम के साथ पहुंचे थे। शव की शिनाख्त को लेकर अब भी पेच फंसा हुआ है। परिवार के लोग शिनाख्त कर रहे हैं, परंतु पुलिस कोई ठोस सुराग नहीं मिलने के कारण अभी शव मधुसूदन का नहीं होने की बात कह रही है। चेहरे और शरीर के अन्य हिस्से जानवर नोचकर खा चुके हैं। सड़े गले हालत में बरामद शव का पोस्टमार्टम कराया गया, परंतु मौत की वजह का पता नहीं हो सका है। शरीर पर केमिकल डालकर जलाने जैसी बात भी चर्चा में बनी है। पुलिस शव की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। सीसी फुटेज भी खंगाले गए। अन्य कई पहलुओं पर भी जांच की जा रही है, परंतु हत्या और मौत के बीच मामला फंसा है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि डीएनए जांच की तैयारी की जा रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें