मिर्जापुर। वासलीगंज के बरियाघाट के पास स्थित स्ट्रीट लाइट का पोल बुधवार की भोर में नीचे से टूटकर गिर गया। हालांकि उसमें लगे एबीसी तारों ने उसे जमीन पर नहीं गिरने दिया और बीच में ही रोक लिय। इसके चलते उस पर लगी नगर पालिका की एलईडी हाईमास्ट लाइट बच गईं। इससे कई घंटों के लिए आवागमन बाधित हो गया। बाद में विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने उसे रास्ते से हटाया। आशंका जतायी जा रही है कि इस पोल को किसी वाहन ने धक्का मार दिया था जिससे यह गिर गया। पहले तो बिजली विभाग और नगर पालिका ने एक दूसरे पर टालमटोल की लेकिन बाद में बिजली विभाग ने पोल हटवा दिया।