फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शब्द शिल्पी सम्मान से नवाजे गए कवि रामबहाल

विज्ञापन
सम्मान प्राप्त करते कवि रामबहाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शेरवां। चेतना साहित्यिक मंच ने जाफरखानी गांव निवासी कवि रामबहाल सिंह बहाल को दीनदयाल उपाध्याय नगर में बृहस्पतिवार को शब्द शिल्पी सम्मान से सम्मानित किया है। यह सम्मान उपन्यासकार साहित्य सम्राट मुंशी प्रेमचंद जयंती समारोह व रामचरित मानस के रचयिता तुलसीदास जयंती पर चेतना साहित्य मंच के अध्यक्ष डाॅ. उमेश प्रसाद सिंह व मुख्य अतिथि केंद्रीय तिब्बती शिक्षण संस्थान विश्वविद्यालय सारनाथ वाराणसी के कुलपति प्रो. वांगछूंग दोर्जे नेगी ने दिया है। सम्मानित होने पर प्रकाश मिर्जापुरी, उमेश चंद द्विवेदी, सुरेंद्र दूबे, बंधु पाल, अरुण द्विवेदी, प्रभाकर विश्वकर्मा ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें