मिर्जापुर। विभिन्न विकास खंडों के अलग-अलग गांवों में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंची। इस दौरान चौपाल लगाकर अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया। विभागों की तरफ से लगाए स्टाल पर पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पंजीकरण किया गया।
छानबे क्षेत्र के रामपुर व अकोढ़ी में ग्रामीणों ने मोदी की गारंटी वाली गाड़ी का स्वागत किया। रामपुर में मुख्य अतिथि इंद्र बहादुर सिंह, संतोष तिवारी, संतोष पाठक व हरषू दुबे ने केंद्र सरकार की योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी। संचालन एडीओ वेदप्रकाश ने किया। अकोढ़ी में आवास योजना का लाभ लेने के लिए 145, शौचालय के लिए 50, पेंशन के लिए 36 लोगों का पंजीकरण किया गया। राजगढ़ विकास खंड के गोल्हनपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान किसान सम्मान निधि, वृद्धा, विधवा पेंशन, उज्ज्वला योजना, गरीबों को राशन योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र लोगों का आवेदन जमा कराया गया। पटेहरा कला में 160 और मलुआ में 92 लोगों का विभिन्न योजनाओं के लाभ के लिए पंजीकरण किया गया। विंध्यवासिनी पाठक, अनुज कुमार पटेल, प्रिया पांडेय आदि मौजूद रहे। जमालपुर विकास खंड के महुआबारी में मुख्य अतिथि मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रेम नरायन सिंह और संचालन जय प्रकाश मिश्र ने किया।