फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रोपने के दूसरे ही दिन पौधे गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर वन व अन्य विभागों की ओर से जोर-शोर से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस बीच पौधरोपण के दूसरे दिन कुछ जगह पर्यावरण दिवस पर रोपे गए पौधे ही नदारद मिले। कुछ जगह पानी व देखरेख के अभाव में पौधे सूखे नजर आए।
विज्ञापन

आयुक्त विंध्याचल मंडल कार्यालय के पास स्थित जिला खाद्य एवं विपणन कार्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर कर्मचारियाें की तरफ से पौधरोपण किया गया था। साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए जाली भी लगाई गई थी। इस बीच पौधरोपण के दूसरे ही दिन मंगलवार को ट्री गार्ड से एक पौधा गायब मिला। नीम के पौधे को जहां पानी से सींचा गया था, वहीं बगल में स्थित एक पौधा पानी के अभाव में सूखा दिखा। इसी तरह से सिटी ब्लाॅक परिसर में एडीओ पंचायत के कार्यालय के बगल में रोपा गया पौधा भी पानी के अभाव में सूख गया था। बीडीओ सिटी कार्यालय के सामने स्थित गार्डन में कर्मचारियों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए गए पौधे भी पानी के अभाव में मुरझाए दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें