पड़री। पहाड़ी विकास खंड के देवाही गांव में मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने शुक्रवार को विंध्य सब्जी एवं बीज प्रोड्यूसर कंपनी की ओर से बीज विधायन संयंत्र की स्थापना व बीज भंडारण के लिए गोदाम निर्माण के लिए भूमि पूजन व फावड़ा चलाकर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा बीज विधायन संयंत्र की स्थापना एवं बीज भंडारण से जिले के किसानो को उपज का अच्छा लाभ व सीजन के दौरान सस्ते दर पर किसानो को बीज आसानी से प्राप्त होगा। इस दौरान उदयभान तिवारी, राजेश कुमार पाठक, महेश कुमार, निदेशक मंडल एफपीओ भग्गू यादव आदि मौजूद रहे।