फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भौतिक विज्ञान के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को उलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में सोमवार को दोनों पालियों में यूपी बोर्ड की परीक्षा हुई। पहली पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की परीक्षा रही। भौतिक विज्ञान के आंकिक प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को उलझाए रखा।
विज्ञापन

सुबह की पाली में अंग्रेजी की परीक्षा में मौसम खुल जाने से विद्यार्थियों को काफी राहत रही। बहुत से परीक्षार्थी अपने अभिभावकों के साथ एकदम सुबह ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे, ताकि बारिश होने पर उन्हें परेशानी का सामना न करने पड़े। सुबह की पाली में परीक्षा के लिए 33099 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 30909 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 2190 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान की परीक्षा के लिए 19055 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 18100 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 955 अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। उधर, जिले में सोमवार को सीबीएसई की 12वीं की भी भौतिक विज्ञान की ही परीक्षा थी। मिर्जापुर में नौ तथा भदोही में छह केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसमें मिर्जापुर में 41 तथा भदोही में 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सिटी कोऑर्डिनेटर कंचन श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें