लालगंज। दुबार कलां स्थित भगवान सिंह महाविद्यालय में रविवार को विकास खंड लालगंज के ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक दौर में त्रिस्तरीय पंचायत के प्रतिनिधियों की विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम के अतिथि राजगढ़ विकास खंड के प्रमुख गजेंद्र सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत में विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। इसके समुचित क्रियान्वयन ग्राम प्रधान ग्रामीणों की आकांक्षा पर कर रहे हैं। छानबे विकास खंड के पूर्व प्रमुख अवधराज उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि विकास का माडल और गांव में समन्वय और समता आधारित योजना जनप्रतिनिधियों से संचालित होती है क्योंकि गांव की समस्या जनप्रतिनिधि को जानकारी रहती है। कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि गांव के विकसित होने से समाज की उन्नति बहुआयामी होगी। इसके लिए जनप्रतिनिधि सदैव प्रयत्नशील होकर अपने गांव के विकास का मॉडल खींचने में लगे हुए हैं। पूर्व प्रमुख जय कुमार सिंह ने कहा कि मीडिया और जनप्रतिनिधि बिना किसी भेदभाव के दायित्व का निर्वहन करके समाज को आगे बढ़ाने में योगदान में लगे हुए हैं। कहां कि विकास के बिना किसी भेदभाव के होने से योजनाओं का सही स्वरूप पात्रों तक पहुंचता है। ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। प्रमुख जयंत कुमार ने आए हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकासखंड लालगंज का सामुदायिक और सामूहिक सोच के सिद्धांत पर विकास के रथ को आगे बढ़ाने में मिलकर कार्य किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य जगदीश सिंह पटेल और संचालन अरविंद ने किया। समारोह में सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों प्रधानों को अंगवस्त्रम भेंट किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में भोला सिंह पटेल, अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष अरुण त्रिपाठी, कमला पटेल, रवि सिंह, हफीज अहमद, अमृतलाल, मोहित तिवारी,, संजय पांडे, राकेश दुबे, रहीस अहमद, सुब्बालाल यादव, उमेश कुमार, राकेश पटेल, संजय मौर्य, रिंकू पांडे, मुकेश कुमार, सज्जन सिंह, राज करण पटेल, काशी पटेल आदि मौजूद रहे।