विंध्याचल में पत्रकारों से बात कjते केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले, स्रोत संवाद
विंध्याचल। केंद्रीय सामाजिक न्याय व सशक्तिकरण राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कहा कि दलित ,ओबीसी के साथ ही सामान्य वर्ग के लोगो को भी अधिकार मिलना चाहिए। यूजीसी के नए नियमों पर मंत्री ने कहा कि बंटवारे की राजनीति उनकी पार्टी नही करती, ये विपक्ष का काम है। हमारे लिए सभी एक है । यूजीसी के मामले में सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप हुआ है आगे विचार विमर्श किया जाएगा। वे शुक्रवार को अष्ठभुजा डाक बंगला पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। इसके पहले उन्होंने मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन किए। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी आरपीआई बहुत पुरानी है । 2014 में वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी के विजन को देखकर एनडीए का हिस्सा बनी। सबका साथ और सबका विकास का विजन उनके लिए महत्वपूर्ण था । नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब का नाम लेकर संविधान को मजबूत करने का काम किया है। केंद्र में आरपीआई भाजपा के साथ एनडीए के हिस्सा है और जल्द ही हम उत्तर प्रदेश में भी एनडीए का हिस्सा बनेंगे। राज्यमंत्री ने कहा कि अभी हम उत्तर प्रदेश में अपनी ताकत के साथ एक जनसभा करने वाले हैं। इसके बाद उनको पूरा भरोसा है कि वे भाजपा के साथ कुछ सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए जल्द ही अमित शाह से बात करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके अच्छे मित्र हैं, उनसे भी बात करेंगे। आरपीआई उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज वादी पार्टी से अच्छा विकल्प है। इस दौरान आरपीआई के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप दूबे, प्रदेश महामंत्री श्याम धर दूबे, सुनील टक्कर जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव अमित केशरवानी आदि थे। इसके पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सिटी विकास खंड के बिहारी गांव में संदीप देवराज दुबे के घर जाकर उनके पिता के निधन पर शोक जताया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक भी की।