फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 ने कराया रजिस्ट्रेशन, 25 ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मिर्जापुर ब्लड डोनर क्लब की ओर से रविवार को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 वीर जवानों की याद में रक्तदान शहीदों के नाम शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 लोगों ने पंजीयन कराया था। मेडिकल चेकअप के बाद 25 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ एडीएम यूपी सिंह ने किया और रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र दिया। एडीएम ने क्लब के कार्य को सराहा और रक्तदान के लिए प्रेरित किया। क्लब के प्रतिनिधि अंकुर सोनी ने बताया कि क्लब पिछले 14 फरवरी 2020 से शहीदो के प्रथम वर्षीय से रक्तदान शिविर आरम्भ किया। इसके पहले लगातार राष्ट्रीय आयोजन 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस, आठ मार्च महिला दिवस, 23 मार्च शहीद दिवस, 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस, एक अक्तूबर रक्तदान दिवस के साथ-साथ हर माह 10 से 15 रक्तदाता के माध्यम से जरूरतमन्द मरीजों को रक्तदान करते है। जिनके घर मे कोई रक्तदान करने वाला नहीं होता, बेहद असहाय व गरीबों के लिए क्लब के सदस्य रक्तदान करने आते रहते है। इस अवसर पर क्लब के मुख्य संचालक कृष्णानंद हैहयवंशी, मंडलीय अस्पताल मैनेजर अनुज कुमार ठाकुर, केस अटेंडर अभिषेक साहू, अंकुर सोनी, सौरभ सिंह, जनसंपर्क प्रभारी - आकाश सिंह, कार्यक्रम प्रभारी गौरव सोनी, दिवाकर मिश्रा, मनीष सिंह, स्मृति गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार उपस्थित रहे। रक्तदान करने वालों में शिवम सिंह , तरुण सिंह , अविनाश कुमार गुप्ता , ऋषभ मेहरोत्रा , नितेश खंडेलवाल , शुभम पाठक ,आर्यन कसेरा , अंकित शुक्ला , अभय कसेरा , सतीश अग्रहरी , अतुल गुप्ता , शुभम मिश्रा , आदित्य चौरसिया, अभय सिंह , रोहित कसेरा , निशांत कुमार गुप्ता , विवेक सिंह , अंजनी कुमार गुप्ता , विपिन साहू , अमृत पाल सिंह , ऋषभ पांडे , निवेश वर्मा , आदि लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें