फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नगर में आए दिन जाम से परेशान हो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय से जुड़ी नगर की प्रमुख सड़कों आए दिन जाम लग रहा है। जिला अस्पताल, वासलीगंज मार्ग पर ज्यादा दिक्कत है। तेज धूप में जाम में फंसे राहगीर बेहाल हो जा रहे हैं। जाम से बचने के लिए लोग गलियों का सहारा ले रहे हैं। इसके बावजूद लोगों को समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है।जिला मुख्यालय से जुड़े फतहां-सिविल लाइन मार्ग, रमईपट्टी-कचहरी मार्ग, घंटाघर-बसनई बाजार मार्ग, त्रिमुहानी-वासलीगंज मार्ग व वासलीगंज-जिला अस्पताल मार्ग पर हर दस मिनट पर जाम लग रहा है। नगर में बने वन वे रास्ते भी काम नहीं आ रहे हैं। व्यस्ततम मार्ग पर लगे जाम के चलते पिकेट पर खड़े सुरक्षाकर्मी मूकदर्शक बने रहते हैं। इन दिनों वासलीगंज-जिला अस्पताल मार्ग, कचहरी स्टेशन रोड पर स्थित रमईपट्टी की स्थिति ज्यादा खराब है। रामबाग में अमृत योजना के तहत सीवर व जलापूर्ति पाइप लाइन बिछाए जाने के कारण जगह-जगह हुई खोदाई से उंची-नीची हुई सड़कें राहगीरों की मुसीबत बढ़ा रही हैं। सड़कों पर बने गड्ढों के बीच वाहन रुकते ही पीछे वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है। कभी-कभी तो रमईपट्टी, जिला अस्पताल व रामबाग के आसपास लगे जाम के चलते निकलने में लोगों को आधा से एक घंटे तक का समय व्यर्थ गंवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें