जिगना। खैरा मार्ग पर गोगांव गांव में बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे बाइक की चपेट मे आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग को मिली सूचना पर वन दरोगा विनयेंद्र कुमार यादव ने 112 पर डायल कर मृत मोर को कब्जे मे लेने के लिए कहा। वन दरोगा ने बताया कि शुक्रवार को पशुचिकित्सालय हरगढ मे पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि शाम को मोर सड़क पार कर रहा था कि किसी बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। उसके पास पहुंचने पर उसकी मौत हो गई थी।