फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रक्तदान कर वीर जवानों को दें श्रद्धांजलि, बचाएं लोगों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस पर 26 जुलाई को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रोटरी क्लब विंध्याचल और विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। रक्तदान शिविर का आयोजन नगर के बाजीराव कटरा स्थित कृष्णा पैलेस में सुबह 10 बजे से शाम को चार बजे तक होगा।
विज्ञापन

शिविर में आकर कोई भी नागरिक जीवन बचाने की मुहिम में शामिल होकर रक्तदान कर सकता है। कारगिल विजय दिवस पर हम उन वीर जवानों के नाम रक्तदान कर सकते हैं। जिन्होंने अपने जान की बाजी लगाते हुए लहू बहाकर देश के सीमा की रक्षा की। 18 से 60 वर्ष का कोई भी नागरिक आकर रक्तदान कर सकता है। शिविर में स्वास्थ्य जांच के बाद रक्तदान कराया जाएगा। रक्तदान करने वाले को प्रशस्ति पत्र देेकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें