फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चुनार के पवन साहनी को दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। नगर के ऐबकपुर मोहाना निवासी पवन साहनी ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। राजस्थान के जयपुर में 11,12 अप्रैल को आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड वाइड सुपर लीग ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 63 किलो भार में पवन साहनी ने अपने प्रतिद्वंद्वी राजस्थान के जय सिंह से संघर्ष करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। पवन ने वाराणसी के पड़ाव सुजाबाद स्थित एकेडमी से तैयारी की थी। बृहस्पतिवार को नगर में पहुंचने पर लोगों ने माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर स्वागत किया। पवन की सफलता पर पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद, भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष बचाऊ लाल सेठ, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मंगरू साहनी, ने बधाई दी है। मिर्जापुर। नगर के अनगढ़ स्थित फ्यूचर स्टार क्रिकेट अकादमी के दो खिलाड़ियों का उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स हॉस्टल में अंडर 14 आयु वर्ग में चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों का क्रिकेट फिटनेस कैंप 15 दिनों के लिए कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में लगाया गया था। कोच सतीश पटनायक ने बताया कि युग सिंह और चेतन सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। इनके चयन पर अकादमी परिवार में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें