मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के चेरुईराम गांव में शुक्रवार की देर रात भोजन करने के दौरान पट्टिदारों में विवाद हो गया। पट्टिदारों ने कुल्हाड़ी से हमला कर एक युवक हो लहूलुहान कर दिया। परिजन उसे ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक
चेरुईराम गांव निवासी सुड्डू 35 के पट्टिदार मुंशी ने मुर्गा बनाया था। खाने के दौरान दोनों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान मुंशी ने पहले लाठी फिर कुल्हाड़ी से सुड्डू पर हमला कर दिया। इससे सुड्डू गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन उसे ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने सुड्डू को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान सुड्डू ने दम तोड़ दिया। सुड्डू की पत्नी निशा देवी ने देहात कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि है पट्टिदार मुंशी व उसके पिता जीतू ने कुल्हाड़ी से वार सुड्डू को घायल दिया। मामले में तहरीर के आधार पर गैर इरातन हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी मुंशी और उसके पिता जीतू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही। सूचना पर सीओ सदर मंजरी राव और देहात कोतवाल राणा प्रताप ने मौके पर जाकर जायला लिया। देहात कोतवाल राणा प्रताप ने बताया कि मुंशी के पिता जीतू अपनी बहन के घर रहता है। दो दिन पहले अपने घर पुत्र मुंशी के पास आया था। रात को मुर्गा का दावत था। दावत में लोगों ने शराब पी। मुंशी ने उधार लिया है। उसने पिता को जमीन बेचने और यहां न आने के लिए कहा। पट्टिदार सुड्डू ने मुंशी को ऐसा न करने को कहा। इस पर मुंशी का सुड्डू से विवाद हो गया। मुंशी ने कुल्हाड़ी से वार कर सुड़्डू को घायल कर दिया। आरोपी मुंशी और जीतू पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।