फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मरीजों को मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के लाेगों को अब मंडलीय अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा का लाभ मिलेगा। चार दिन पहले आए इंजीनियरों ने मंडलीय अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगाने के लिए स्थान का चयन किया है। जल्द ही इंजीनियरों की टीम राज्य सरकार की तरफ से उपलब्ध कराए जाने वाले सीटी स्कैन मशीन अस्पताल में चयनित स्थल पर लगाएगी।
विज्ञापन

जिले में मेडिकल काॅलेज बनने के बाद भी मंडलीय अस्पताल में लोगों को सीटी स्कैन की सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सीटी स्कैन कराने के लिए प्राइवेट सेंटर पर जाना पड़ता है। जहां सीटी स्कैन के लिए दो हजार से 2500 रुपये खर्च करना पड़ता था। मंडलीय अस्पताल में वर्ष 2019 में सीटी स्कैन लगाने का आदेश हुआ था। उसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। एक वर्ष बाद मंडलीय अस्पताल में सीटी स्कैन लगाने का आदेश आया, परंतु मंडलीय अस्पताल मेडिकल काॅलेज के अधीन हो जाने से कार्ययोजना का अधूरी रह गई। काफी समय से मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल सीटी स्कैन मशीन लगवाने के लिए प्रयासरत थे। अब राज्य सरकार ने सीटी स्कैन मशीन लगाने का आदेश दिया है।
इसके बाद चार दिन पहले लखनऊ से इंजीनियरों की टीम ने अस्पताल में आकर स्थान का चयन किया। अस्पताल के प्रबंधक अनुज ठाकुर ने बताया कि इंजीनियरों की टीम ने एक्सरे कक्ष के बगल के कमरे को देखकर वहां सीटी स्कैन लगाने के लिए चिह्नित किया है। सामने वाले छोटे कमरे में कंट्रोल रूम बनेगा। जल्द ही सीटी स्कैन मशीन इंस्टाल की जाएगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आरबी कमल का कहना है कि अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए प्रयास किया गया। इंजीनियरों की टीम ने स्थान का चयन कर लिया है। जल्द ही मशीन लगने के बाद मरीजों को सिटी स्कैन की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें